आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मंगलवर को मिशन अस्पताल एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग की ओर से वर्ष 2026 में फ्रेशर्स पार्टी एवं स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की थीम (खिलते सपने, चमकते भविष्य) रखी गई है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नर्सिंग की पढ़ाई के लिए संस्थान में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत करना तथा उन्हें शिक्षा, सेवा और समर्पण के प्रति प्रेरित करना रहा।
संस्थान की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विद्यार्थियों के उत्साह, प्रतिभा और रचनात्मकता को मंच प्रदान किया गया। समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को एक-दूसरे से परिचित होने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और संस्थान के साथ नई शैक्षणिक यात्रा शुरू करने का अवसर मिलता है।
मिशन अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक सिंह ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सेवा, संवेदना, अनुशासन और समर्पण की भावना से परिपूर्ण करना है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत कड़ी बनेंगे। संस्थान का प्रयास है कि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपने ज्ञान और कौशल के माध्यम से समाज एवं देश की सेवा करें।
उन्होंने कहा कि फ्रेशर्स पार्टी जैसे आयोजन विद्यार्थियों के अंदर आत्मविश्वास, आपसी सहयोग और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस मौके पर संस्थान की अध्यक्ष बीना सिंह, वित्त अध्यक्ष डॉ. शौर्य विक्रम सिंह तथा स्कूल ऑफ नर्सिंग के प्रधानाचार्य संदीप मौर्य आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार