अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अतरौलिया थाना क्षेत्र के मनियारपुर गाँव के समीप गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के (पिलर नंबर 59.700) पर लगभग 3 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से पीछे आ रहे एक ट्रेलर ने आगे चल रहे दूसरे ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि पीछे वाले ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार खलासी अंदर ही बुरी तरह फंस गया। जिससे उसकी मौत हो गयी।
घटना की सूचना मिलते ही बचाव कार्य की टीम, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे खलासी को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में जुट गयी। देर शाम तक खलासी को सुरक्षित बाहर नहीं निकाला जा सका। सूचना पर थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। लेकिन देर शाम तक गाड़ी में फैंस युवक की मौत हो गई। यूपीड़ा के गस्ती दल अधिकारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि गाडी मे फंसे मृतक का नाम मोनू पठान पुत्र अफजल 30 वर्ष, तारिक़ नगर थाना मुझौला मुरादाबाद है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद