माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया) शाम होते ही विभिन्न पोखरों एवं घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा सामग्री एवं प्रसाद के साथ घाटों पर पहुंचीं। विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। श्रद्धालुओं ने छठी मैया के गीत गाए और पूरे वातावरण में भक्ति की गूंज सुनाई दी। पर्व को लेकर घाटों पर साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई थीं। छठ महापर्व के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं ने अपने परिवार तथा समाज की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। व्यवस्था को लेकर अमित सिंह, अश्वनी सिंह, संतोष सिंह चन्दन सिंह, इन्द्रेश यादव, देवेन्द्र यादव, कमला पति शुक्ला, दिव्यांश सिंह, रामपाल सिंह आदि लगे रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह