स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विद्युत सब स्टेशन बस्ती सरायमीर से संबंधित गांव के विद्युत, उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगाने वालों से परेशान नजर आ रहे हैं। आरोप है कि मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है जिसकी शिकायत फरीदूनपुर गांव निवासी राजाराम ने मुख्यमंत्री सहित ऊर्जा मंत्री एके शर्मा व चीफ इंजीनियर आजमगढ़ से की है।
राजाराम ने आरोप लगाया है कि मेरे घर पर मीटर लगाने के नाम पर आकर तीन हजार रुपए की मांग करने लगे, जब पैसा देने से मना किया गया तो लाइन काटने व मुकदमा लिखाने की धमकी दी गयी। पूर्व प्रधान राजाराम का आरोप हैं कि सरायमीर विद्युत सब स्टेशन बस्ती सरायमीर के मीटर सुपरवाइजर नमन कुमार, जो अपने को लोगो से एसडीओ बताता है, लोगों के घर जाकर जबरन मीटर लगवाता है। जो व्यक्ति स्मार्ट मीटर लगाने से मना कर करता है तो उसको विभागीय मुकदमा के साथ-साथ एससी एसटी का मुकदमा लिखवाने की धमकी देता है। अभी हाल ही में कोठिया गांव में स्मार्ट मीटर लगाने से मना करने पर दो लोगों का विद्युत कनेक्शन काट दिया था।
रिपोर्ट- राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *