सिंगर तनु श्रीवास्तव से कारागार मंत्री ने की शिष्टाचार मुलाकात

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान अपने जनपद प्रवास के दौरान मोहल्ला आरजीबाग स्थित विवेक श्रीवास्तव के आवास पर पहुंचकर उनकी पुत्री व परिवार से शिष्टाचार मुलाकात की।
आजमगढ़ की बेटी तनु श्रीवास्तव जो विगत दो दशकों से जनपद का गौरव गायन के विद्या में राष्ट्रीय स्तर पर विखेर रही हैं। तनु श्रीवास्तव विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग ली जैसे ज़ी टीवी सारेगामा लिटिल चैंप वाइफ ऑफ इंडिया आद में भाग लेकर और वहां विभिन्न पुरस्कार जीतकर जनपद का मान सम्मान को बढ़ाया है कारागार मंत्री तनु श्रीवास्तव से शिष्टाचार भेंट एवं परिवार के कुशल क्षेम जानने हेतु उनके आवास पर पहुंचे उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर परिवार के मुखिया और तनु की दादी मिथिलेश श्रीवास्तव, पिता विवेक श्रीवास्तव, माता नीलम श्रीवास्तव, तन्मय, लोकेश, डॉक्टर नरेंद्र, राम नारायण लाल, अमन वर्मा आकाश वर्मा, प्रदीप यादव, प्रवीण सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *