जिला अस्पताल में ई.सी.जी टेक्निशियन नदारत

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला अस्पताल में ई.सी.जी टेक्निशिन होने के बाद भी मरीजों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कुछ मरीजों ने बताया कि ईसीजी के नाम पर मरीजों से धन की वसूली की जाती है जिससे मरीजों में काफी आक्रोश है।

जिला मण्डलीय अस्पताल में आये दिन मरीजों की भारी भीड़ रहती है। वहीं मरीजो के लिए ईसीजी की सुलभ व्यवस्था होने के बाद भी मरीजों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ मरीजों ने बताया कि प्राइवेट स्कूल की प्रशिक्षण के लिए आयी महिला द्वारा 100 रुपये लेकर बिना रसीद दिये महिला और पुरुष दोनों की ईसीजी की जाती है जिसे लेकर आये दिन बहस होती रहती है पैसे की अवैध वसूली से मरीजों को फाफी परेशानियां झेलनी पड़ती है। वैसे जिला अस्पताल में मरीज को दिखाने जांच कराने व दवा दिलाने के लिए बहुत से दलाल घुमते रहते हैं जो किसी न किसी प्रकार से मरीजों का शोषण करते रहते हैं।
इनसेट-
प्राइवेट स्कूल की प्रशिक्षण प्राप्त महिला स्टाफ के भरोसे चल रही ईसीजी व्यवस्था
आजमगढ़। जिला अस्पताल में ईसीजी की व्यवस्था प्राइवेट प्रशिक्षण प्राप्त महिला स्टाफ के भरोसे चल रही है। जिला अस्पताल में डाक्टर्स के यहां भी ईसीजी की जाती है जबकि मरीजों की ईसीजी करने के लिए ईसीजी टेक्निशियन की व्यवस्था की गयी है लेकिन टेक्निशिन उपस्थित न रहने के कारण मरीजों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहां प्रशिक्षित महिला स्टाफ द्वारा ही ईसीजी की जा रही है।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *