स्वास्थ्य कर्मियों ने ली सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अमर शहीद राजा जयलाल सिंह संयुक्त जिला चिकित्सालय, अतरौलिया में बुधवार को ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफ स्टाइल वीक 2026 के तहत एक विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने संकल्प लिया कि वे अपने दैनिक जीवन में एक बार उपयोग होने वाली प्लास्टिक की वस्तुओं (जैसे कप, प्लेट, स्ट्रॉ और बोतलें) का प्रयोग बिल्कुल नहीं करेंगे। साथ ही, खरीदारी के दौरान हमेशा कपड़े, जूट या कागज से बने थैलों का इस्तेमाल करेंगे।
डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा ने उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए छोटे-छोटे बदलाव बेहद जरूरी हैं। उन्होंने सभी से अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को पर्यावरण के अनुकूल आदतें अपनाने और धरती को प्लास्टिक के प्रदूषण से सुरक्षित रखने के लिए जागरूक करना है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *