पुलिस ने किया एक डीजे सीज, अन्य की तलाश जारी

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार में मूर्तिविसर्जन के दौरान भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल आंसू और पुलिस प्रशासन से हुए विवाद के मामले में पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दिया है। बुधवार को माहुल चौकी की पुलिस ने एक डीजे को वाहन समेत पकड़ कर थाने में सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
ज्ञात हो कि 28 अक्टूबर को माहुल में प्रतिमा विसर्जन के दौरान तेज ध्वनि में डीजे बजाने को लेकर भाजपा पिछड़ा मोर्चा लालगंज के जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल आंसू और पुलिस प्रशासन के बीच वाद विवाद हो गया था। घटना के एक दिन बाद 29 अक्टूबर को पुलिस ने सुजीत जायसवाल आंसू और अन्य 10 लोगों के खिलाफ नामजद तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज किया था। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया डीजे फूलपुर कस्बे के अम्बेडकर कालोनी निवासी शिवसागर का है। प्रतिमा विसर्जन जुलूस में यह मौजूद था और मना करने के बाद भी तेज आवाज में यह बज रहा था।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *