अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के मदियापार निवासी अथर्व सिंह ने भोजपुरी सिनेमा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत का परचम लहराया है। उन्हें 11वें सबरंग फिल्म अवार्ड-2026 में ‘यंगेस्ट प्रोड्यूसर ऑफ भोजपुरी सिनेमा’ के सम्मान से नवाजा गया है। इस उपलब्धि से अतरौलिया क्षेत्र सहित पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। अथर्व सिंह का संबंध अमर शहीद भगवती प्रसाद सिंह के परिवार से भी है।
महज दो वर्षों में 49 फिल्मों का निर्माण कर अथर्व सिंह ने भोजपुरी फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। अथर्व के पिता डॉ. राजेंद्र सिंह ने बेटे की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई दी और सभी के स्नेह व आशीर्वाद के प्रति आभार जताया।
सम्मान मिलने पर अथर्व सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय प्रभु श्रीराम की कृपा और परिवार के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और भावुकता का क्षण है। उन्होंने विशेष रूप से अपने बड़े भाई राकेश कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग, मार्गदर्शन और विश्वास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अथर्व ने अपनी सफलता में सहयोग देने वाली संस्थाओं बी4यू भोजपुरी, लोकधुन और एडवाइज मूवीज का भी आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम के सदस्यों शिवम, पुष्पेंद्र सिंह, सत्येंद्र, आकाश सिंह, केतन, दीपक, अभिषेक सिंह (छोटू) और मुन्नू चाचा को धन्यवाद दिया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद