भव्य समारोह के साथ दुर्वासा धाम से निकली तमसा बचाओ जागरण यात्रा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दुर्वासा धाम में गंगा समग्र के तत्वावधान में तमसा बचाओ जागरण यात्रा को भव्य समारोह में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने रवाना किया, इस दौरान देवी देवताओं के जयकारे से वायुमंडल गुंजायमान हुआ। प्रारम्भ में दुर्वासा महामण्डलेश्वर शुभम दास जी महाराज ने तमसा – मंजूषा संगम का विधि विधान से पूजन किया। इस अवसर पर आजमगढ़ जनपद के यात्रा संयोजक कवि सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन द्वारा रचित, रजनीकांत के मधुर स्वर में तमसा के पौराणिक महिमा पर आधारित भव्य आरती गीत का लोकार्पण किया गया।
एम. एल. सी. विजय बहादुर पाठक ने कहा कि नदियां हमारी आस्था और सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। इन्हें अविरल एवं निर्मल बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तमसा बचाओ जागरण यात्रा लोगों में नदी संरक्षण के प्रति नयी चेतना जागृत करेगी।
गंगा समग्र गोरक्ष प्रांत के संयोजक राजकिशोर मिश्र ने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ नदियां और सुरक्षित पर्यावरण मिले, इसके लिए सार्थक प्रयास करने होंगे। आर्यमगढ़ के विभाग संरक्षक सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने पौराणिक नदी तमसा के महिमा का बखान करते हुए इसके प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की और कहा कि जनसहयोग से ही तमसा को उसका गौरवशाली स्वरूप वापस मिल सकता है। अध्यक्षता श्री श्री 1008 दुर्वासा महामण्डलेश्वर शुभम दास जी महाराज ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन साहित्यकार संजय कुमार पाण्डेय सरस ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *