मदरवां स्थित वैष्णव मठ में महाशिवरात्रि का पूजन सम्पन्न
वाराणसी (सृष्टि मीडिया)। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को मदरवां स्थित वैष्णव मठ में भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक किया गया। स्वामी सम्पत कुमाराचार्य के सान्निध्य में आयोजित इस पूजन में उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का यह पावन दिन की मायनों में लाभकारी है। इस दिन शिव की आराधना से सम्पूर्ण मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
विश्व की मंगल कामना
बतादें, श्रद्धालुओं ने भी बाबा का जलाभिषेक कर मनोकामना माँगी। स्वामीश्री ने शिव अर्चना कर विश्व की मंगल कामना की। साथ ही उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए इस बार भाजपा के दोबारा न वापसी का आशीष माँगा। उन्होंने कहा कि आज सत्ता पाने के लिए जिस तरह धर्म और लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, वह आजतक नहीं हुआ। उन्होंने यज्ञ में पूर्णाहुति देकर चुनाव में सत्य के जीत की भी कामना की। स्वामीश्री ने कहा कि समुद्र मंथन के दौरान निकले विष को जिस तरह शिवजी ने पीकर खुद को नीलकंठ बना लिया था उसी प्रकार यह चुनाव भी यूपी का मंथन है। आने वाली सरकार प्रदेश में फैले असमाजिकता, भेदभाव और भ्रष्टाचार जैसे विष को पी जाएगी। पूजन के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।