2027 में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने का लिया संकल्प

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र स्थित निरीक्षण भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी हर्षित सिंह ने किया। भाजपा एवं भाजयुमो के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और आत्मनिर्भर व विकसित भारत के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के पश्चात युवाओं के साथ संवाद स्थापित कर आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में पुनः भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के आम जनमानस के लिए प्रेरणा और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम बन चुका है। हमें प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन को गांव-गांव और हर घर तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से जुटना है। युवाओं के असीम उत्साह और पराक्रम के दम पर ही भाजपा 2027 में पुनः प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।
भाजयुमो लालगंज जिलाध्यक्ष पुष्कर मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संवाद देश की युवा शक्ति में राष्ट्र निर्माण और स्वावलंबन की नई ऊर्जा का संचार करता है। युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएगा और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करेगा।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जयकिशन पांडेय, जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष संतराम निषाद, मंडल अध्यक्ष सुभाष निषाद, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र निषाद, वरिष्ठ नेता हरिभान पांडेय, जिला कार्यसमिति सदस्य अभिषेक सिंह ‘सोनू’, धीरज मिश्रा, रमेश सिंह ‘रामू’, विक्रम बहादुर सिंह, श्याम बिहारी चतुर्वेदी, रिंकू मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *