माहुल में सुपर्णखा नकटैया और सीताहरण का हुआ मंचन

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्रीराम जानकी रामलीला समिति माहुल के तत्वावधान में चल रही रामलीला में शुक्रवार की रात रामलीला के प्रसंग में शूपर्णखा की नाक कटैया, खरदूषण बध एवं सीता हरण का मंचन बड़े ही मार्मिक ढंग से रामलीला का कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया।
रामलीला की शुरूआत प्रभु श्रीराम एवं लक्ष्मण झांकी की आरती से की गई। रामलीला के क्रम में राम और भक्त केवट संवाद का मंचन बड़े ही मार्मिक ढंग से किया गया। मांगी नाव न केवट आना, कहहि तुम्हार मरम मैं जाना चौपाई से राम और भक्त केवट संवाद को देखकर लोग भक्ति रस में डूब जाते है। इस बीच भक्त भगवान के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठता है। बनवास के दौरान रावण की बहन शूपर्णखा से राम की मुलाकात एवं राम के इशारे पर लक्ष्मण द्वारा शूपर्णखा का नाक काटने का मंचन देख लोग भाव विभोर हो गए। शूपर्णखा के द्वारा नाक काटने की जानकारी खर दूषण राक्षसों के साथ पहुँचकर राम को युद्ध के लिए ललकारता है। खर दूषण बध होते ही राक्षसों में हाहाकार मच जाता है। सीता का रावण हरण और मारीच बध बड़े ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया गया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल आशु, अध्यक्ष संजय मोदनवाल, उपाध्यक्ष अमित अग्रहरि, प्रबंधक अखिलेश अग्रहरि, मोहन मोदनवाल, प्रकाश अग्रहरि, संतोष सोनी,महेंद्र विश्वकर्मा आदि रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *