नरोत्तम ब्रह्म स्थान के पोखरे में डूबने से युवक की मौत

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत नरोत्तम ब्रह्म स्थान के पोखरे में बृहस्पतिवार को नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना कोतवाली जीयनपुर क्षेत्र के मदुवापार गांव निवासी करन पासवान 28 वर्ष पुत्र सूर्यभान पासवान के रूप में हुई है।
बृहस्पतिवार को नरोत्तम ब्रह्म स्थान स्थित पोखरे में नहाते समय करन पासवान गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रौनापार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोखरे से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
करन पासवान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मृतक शादीशुदा था उसके पास एक बच्ची भी थी। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के इकलौते चिराग के बुझ जाने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *