पशु चिकित्सा शिविर में 750 पशुओं का हुआ उपचार

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकास क्षेत्र के जाफरपुर जई गांव में शनिवार को पशुपालन विभाग की ओर से पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कुल 750 पशुओं का उपचार किया और आवश्यक दवाएं वितरित किया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा मण्डल अध्यक्ष फूलपुर रत्नेश बिन्द ने फीता काटकर किया। डॉ. आलोक सिंह पालीवाल ने पशुपालकों को पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य, संतुलित खानपान, साफ-सफाई, समय पर टीकाकरण और मौसमी बीमारियों से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पशुओं की नियमित देखभाल करने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी। पशुपालकों को सामान्य बीमारियों के लक्षण और प्राथमिक देखभाल के तरीके भी बताए गए, जिससे वे समय रहते पशुओं के स्वास्थ्य पर ध्यान दे सकें। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल ने पशुपालन विभाग की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर डॉ. प्रवेश, राम सुरेश, मिथिलेश और अखिलेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *