फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत ईशापुर के राजस्व गांव पड़ीराव में प्राथमिक पाठशाला है जिसकी चारो तरफ बाउंड्री वाल का निर्माण मनरेगा योजना से कराया गया था। इसमें लगभग एक लाख पचास हजार रुपया सरकारी धन खर्च हुआ था। बाउंड्री वाल बनने के दौरान गांव के कुछ दबंग लोग विरोध कर रहे थे। परन्तु प्रशासन की सख्ती के कारण चले गए। गत 21 सितम्बर की शाम पांच बजे गांव के फेकू पुत्र अंतु, अच्छे लाल पुत्र फेकू, सुरेन्द्र पुत्र राम अवध, चंद्रशेखर पुत्र रामा निवासी आदममऊ ने बाउंड्री वाल गिरा दिया। थाना प्रभारी से लोक सम्पत्ति क्षति निवारण धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की गयी थी। प्रधान की शिकायत की जांच के बाद 14 अक्टूबर को गांव के तीन व आदममऊ निवासी चंद्रशेखर के खिलाफ सर्वाजनिक सम्प्पत्ति नुकसान निवारण की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया। मुकदमा पंजीकृत की सूचना पर दबंगो में दहशत का माहौल है।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय