देवगांव की ऐतिहासिक नक्कटैया में खरदूषण ने मचाया उत्पात

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव बाजार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऐतिहासिक नक्कटैया के अवसर पर देर रात रंगारंग झांकियां और लाग निकाली गईं। इस दौरान राक्षस खरदूषण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। वहीं, जय बजरंग अखाड़ा परिषद के कलाकारों ने आग के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों की खूब वाहवाही लूटी। पूरी रात बाजार में जयकारे गूंजते रहे और मुख्य त्रिमुहानी पर देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही।
नक्कटैया के अवसर पर रात करीब 12 बजे खरदूषण की झांकी निकाली गई। रथ पर सवार खरदूषण बने युवकों ने अपने अभिनय और उत्पात से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। झांकी पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान पहुंची। इस दौरान डीजे की धुन पर क्षेत्र के युवाओं ने जमकर नृत्य किया। इसके साथ ही हवा में उड़ते हनुमान, हवा में तपस्या करते साधु, नारियल पर साधना करते साधु समेत विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां और लाग प्रस्तुत की गईं। रामलीला मैदान में बेहतरीन झांकी प्रस्तुत करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया गया। वहीं, लाग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए देवगांव कोतवाल पुलिस कर्मियों के साथ त्रिमुहानी पर मुस्तैद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *