फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रदेश सरकार की नई योजना के अंतर्गत अनुदान पर उपलब्ध कराए जाने वाले रबी सत्र के सभी बीजों का वितरण ई-लॉटरी के माध्यम से करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए कृषि विभाग का पोर्टल खोल दिया गया है। किसान पोर्टल पर अपनी-अपनी जमीन के क्षेत्रफल के अनुसार सरसों, चना, मटर, मसूर और गेहूं बीज वितरण सामान्य एवं निशुल्क बीज मिनीकिट के लिए बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग करने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
राजकीय क़ृषि बीज भंडार प्रभारी फूलपुर मोतीलाल ने बताया कि कृृषि विभाग के पोर्टल पर बीज मिनीकिट का विकल्प प्रदर्शित होगा। इस विकल्प पर क्लिक करने के उपरांत अप्लाई करें का विकल्प प्रदर्शित होगा। उसके बाद कृषक पंजीकरण संख्या/फार्मर आईडी दर्ज करना होगा। जिसके उपरांत ओटीपी रजिस्टर्ड मोबाइल फोन पर जाएगा। ओटीपी अंकित करने के बाद बीज की बुकिंग सभी किसान कर पाएंगे। कृषि विभाग के पोर्टल पर बुकिंग के बाद ही अनुदान पर बीज प्राप्त होंगे। अन्यथा अन्य किसी भी माध्यम से अनुदान पर बीज प्राप्त नहीं होगा।
बुकिंग के बाद डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष ई-लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया जाएगा। ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित किसानों को ही बीज अनुदान पर वितरित किया जाएगा। फसलवार लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय