प्रभुनाथ सिंह पप्पू बने आर्यमगढ़ विभाग के विभागाध्यक्ष

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विश्व हिन्दू परिषद गोरक्षा विभाग, आर्यमगढ़ की जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक का शुभारंभ गौमाता के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन के साथ किया गया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा एवं संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए विभिन्न पदों पर नवीन दायित्वों की घोषणा की गई।
बैठक में प्रान्त संरक्षक अशोक अग्रवाल, प्रान्त अध्यक्ष राणा प्रताप राय सोनू, प्रान्त उपाध्यक्ष दीनानाथ, जिलाध्यक्ष चंदन सिंह एवं जिला कार्याध्यक्ष अरविन्द अग्रवाल उपस्थित रहे।
संगठन विस्तार के क्रम में प्रभुनाथ सिंह पप्पू को आर्यमगढ़ विभाग का विभाग अध्यक्ष घोषित किया गया। अजीत राय, अंजू राय एवं शशांक तिवारी को जिला उपाध्यक्ष, शिवम सिंह एवं विजय कुमार को जिला सह मंत्री, पवन सिंह को जिला गौशाला सम्पर्क प्रमुख तथा शशांक मिश्रा एवं मकरध्वज यादव को जिला सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया।
इसी क्रम में प्रखंड समितियों का विस्तार करते हुए लालचंद यादव को पल्हनी प्रखंड अध्यक्ष एवं रजनीश गुप्ता को पल्हनी प्रखंड मंत्री बनाया गया। संतोष चौहान को बिलरियागंज प्रखंड अध्यक्ष तथा अजीत शर्मा एवं अरविन्द चौरसिया को आर्यमगढ़ नगर उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
बैठक में रामकुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष नीरज अग्रवाल एवं रविन्द्र पाण्डेय, प्रान्त संयोजक गौरव रघुवंशी, जिला कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिला मंत्री राघवेंद्र मिश्रा लड्डू, जिला संयोजक उत्कर्ष एवं जिला सह संयोजक अंकु गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *