आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक इकाई अजमतगढ़ दायित्व बोध कार्यक्रम ब्लाक संसाधन केंद्र के सभागार में मंगलवार को समारोहपूर्वक आयोजित हुआ। इस अवसर पर शिक्षकों ने राष्ट्र हित में आजीवन कार्य करने का संकल्प लिया।
जिला संरक्षक डॉ.हरिकेश मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर हो या प्रादेशिक स्तर, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षकों के समस्याओं को मुखर होकर उठाता रहा है। राष्ट्र हित में शिक्षा, शिक्षा हित में शिक्षक और शिक्षक हित में समाज जब तक नहीं होगा तब तक विश्व गुरु बनाने का सपना कोरी कल्पना मात्र है।
मंत्री अनिल मिश्र ने कहा कि सरकार की मंशानुरूप अधिकारियों को शिक्षकों के प्रति संवेदनशील होकर व्यवहार करना चाहिए। इसके पूर्व संरक्षक श्याम प्रताप पाण्डेय और प्रमोद सिंह की उपस्थिति में शिक्षक पदाधिकारियों को दायित्व बोध कराया गया।
अमरेश राय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरसिंह चौधरी कोषाध्यक्ष, संजीव चतुर्वेदी संगठन मंत्री, निधि श्रीवास्तवा, धनंजय मिश्र, दिनेश पांडेय, सुशील कुमार, अभय कुमार यादव उपाध्यक्ष, विशाल चौरसिया मीडिया प्रभारी, रामकेर यादव प्रवक्ता, ऋषभ राय सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व ग्रहण किए।
रविंद्र नाथ मौर्या, राकेश राय, विद्या सिंह, राजलक्ष्मी, पुष्कर माथुर, आनंद वर्धन मिश्रा, अशोक पांडेय, वरुण राय, विविध न्याय पंचायतो के समन्वयक घोषित किए गए।
इस अवसर पर प्रदीप तिवारी, अंशु राय, मुकेश सिंह, शिवम यादव, रोहित सिंह, रितज राय, गौरव राय, अभिनव राय, कुसुम पांडे, दिलीप राय, तेज प्रताप यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार