ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

शेयर करे

बूढनपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना क्षेत्र में हुई हत्या की घटनाओं को लेकर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शर्मानंद पांडेय ने शुक्रवार को पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने पटखौली पहुंचकर स्व. महेंद्र पाठक के परिजनों से मुलाकात की और घटना के संबंध में जानकारी ली।
तत्पश्चात वे अहरौला क्षेत्र के छतौना गोझा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने स्व. अखिलेश मिश्रा के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में संगठन और समाज परिवार के साथ खड़ा है। इन घटनाओं को लेकर पूरे प्रदेश में चिंता है और पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े रहने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
इस मौके पर अयोध्या तिवारी, श्रीराम मिश्र, संजय उपाध्याय, इंद्रेश मिश्र, राजेश शुक्ला, प्रवीण मिश्रा, संजय शुक्ला, राजेंद्र तिवारी, रत्नेश दुबे, अभिमन्यु पांडे, धर्मराज सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *