सत्य और अहिंसा के पुजारी थे महात्मा गांधी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री शारदा गुप्ता उर्फ आनंद गुप्ता ने जिला महामंत्री मिथिलेश चौरसिया संग महात्मा गांधी की प्रतिमा पर साफ सफाई कर माला पहनाकर कार्यकर्ताओ संग जन्म दिवस मनाया।
प्रदेश मंत्री शारदा आनंद गुप्ता ने कहा कि हमारे समाज के पुरोधा राष्ट्रपिता का जन्मदिवस है। वह किसी एक वर्ग के नही पूरे भारत के राष्ट्रपिता हैं। सभी देशवासियों को आज उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाना चाहिए। जिला महामंत्री मिथिलेश चौरसिया ने कहा महात्मा गांधी जिन्हे हम प्यार से बापू भी कहते हैं, वे सत्य और अहिंसा के सबसे बड़े पुजारी थे। उन्होने अपने सत्याग्रह और असहयोग आन्दोलन से अंग्रेजो को भारत छोड़ने पर मजबूर किया। चरखा चलाकर स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया। इस मौके पर अभिषेक गुप्ता, गोलू, मोनू विश्वकर्मा, साहिल मौर्य, दिनेश यादव, राजू चौरसिया आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *