जिउतिया पर्व पर महिला स्वास्थ्य कर्मियों को सीएमओ ने दिया अवकाश

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिउतिया (जीवित्पुत्रिका) पर्व को लेकर महिला स्वास्थ्य कर्मियों की मांग पर सीएमओ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए 3 अक्टूबर को महिला कर्मचारियों को अवकाश देने का आदेश जारी किया है। सीएमओ के इस निर्णय से महिला स्वास्थ्य कर्मियों में खुशी की लहर है।
मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा आजमगढ़ की जिलाध्यक्ष प्रभा सिंह ने सीएमओ को प्रार्थना पत्र देकर अवकाश की मांग की थी। पत्र में बताया गया कि 3 अक्टूबर को जिउतिया पर्व के अवसर पर महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी। इसी दिन राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत टीकाकरण अभियान भी प्रस्तावित था। ऐसे में करीब 24 घंटे के निर्जला व्रत के दौरान ड्यूटी करना महिला कर्मियों के लिए कठिन हो सकता था।
संघ की मांग पर सीएमओ ने तत्काल निर्णय लेते हुए 3 अक्टूबर को महिला स्वास्थ्य कर्मियों को अवकाश प्रदान करने का आदेश दिया। संघ की जिलाध्यक्ष प्रभा सिंह ने सीएमओ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि विभाग ने महिला कर्मचारियों की धार्मिक आस्था और परिस्थितियों को समझते हुए संवेदनशील निर्णय लिया है। इस आदेश से महिला स्वास्थ्य कर्मियों को पर्व मनाने में राहत मिलेगी।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *