16.71 लाख की सीसी सड़क का विधायक ने किया लोकार्पण

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकासखंड के रिठिया गांव में विधायक निधि से निर्मित 200 मीटर लंबी सीसी सड़क का विधायक डॉ. संग्राम यादव ने लोकार्पण किया। 16.71 लाख रुपये की लागत से बनी यह सड़क रामकरन प्रजापति के घर से विमल कुमार के घर तक बनाई गई है। सड़क का उद्घाटन गांव की बेटियों ने फीता काटकर किया। अध्यक्षता बड़े बाबू रमेश तथा संचालन जयप्रकाश यादव ने किया।
मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संग्राम यादव और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव रहे। लोकार्पण के बाद आयोजित पीडीए जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि क्षेत्र का विकास कराना और हर वर्ग को सम्मान दिलाना उनका मुख्य संकल्प है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने, 69 हजार शिक्षक भर्ती, लेखपाल भर्ती में आरक्षण, महंगाई और कानून व्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों पर सवाल उठाए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों में भी अनियमितता का आरोप लगाया। उन्होंने लोगों से संविधान में मिले मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने कहा कि अतरौलिया ब्लॉक के गांवों को एक्सप्रेसवे और मुख्य मार्गों से जोड़ने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में युवाओं के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
इस मौके पर सुभाष चंद्र जायसवाल, चंद्रजीत यादव, कन्हैया गौड़, राधेश्याम यादव, लक्षिराम वर्मा, संजय मौर्य, हरिराम बागी, मस्तराम मौर्य, हरिवंश वर्मा, पूर्व प्रधान राम आधार, रामवृक्ष वर्मा, जगदीश यादव, रामचंद्र, सुधीर यादव, गिरिजा शंकर प्रजापति, राम रूप, विश्वनाथ यादव गुड्डू, गिरीश मौर्य आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *