बीच सड़क दबंगई, लाठी-डंडों से युवक की पिटाई

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आजमगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दबंगई का एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर बीच सड़क पर गुंडागर्दी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के टेढ़ीया मस्जिद के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हॉकी डंडा से लैस कुछ दबंग किस्म के लोग दिनदहाड़े सड़क पर एक युवक को घेरकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं। इस पूरी घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन दबंगों के खौफ के कारण कोई भी युवक को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इसी बीच किसी राहगीर ने इस पूरी वारदात का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल तस्वीरों में पीड़ित युवक की पीठ पर गहरे जख्म और चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं, जिससे घटना की भयावहता का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। दिनदहाड़े मुख्य मार्ग पर हुई इस तरह की मारपीट और दबंगई से स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और क्षेत्रवासियों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी दबंगों की जल्द से जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *