लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया) तहसील परिसर में सोमवार को दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जमीन संबंधी विवाद को लेकर एसडीएम को प्रार्थना पत्र देने आई 70 वर्षीय महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह परिसर में ही गिर पड़ी। महिला को तत्काल तहसीलदार शिवप्रकाश सरोज और न्यायिक तहसीलदार विवेकानन्द दूबे अपनी सरकारी गाड़ी से सौ सैय्या सयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरो ने महिला की मृत घोषित कर दिया।
मेहनाज थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासिनी सुमित्रा मौर्या (70) पत्नी रामप्रसाद मौर्या, अपने पाटीदार से चल रहे जमीन संबंधी विवाद से परेशान थीं। वह मामले के संबंध में प्रार्थना पत्र देने सोमवार को तहसील पहुंची थीं। एसडीएम को प्रार्थना पत्र देने के बाद जब वह एसडीएम आफिस से बाहर निकली तभी तहसील परिसर न्यायिक तहाीलदार न्यायालय /कार्यालय के सामने अचानक गिर पड़ीं। जहां वादकारियो व अधिवक्ताओ की भीड लग गयी। महिला के गिरने की जानकारी मिलते ही तहसीलदार और न्यायिक तहसीलदार तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना देर किए उन्हें अपनी गाड़ी से सौ सैय्या चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डाक्टरो ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा अस्पताल पहुंचीं और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही देवगांव कोतवाल सुनील कुमार सिंह बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव की कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद