अनाथ दोनों बच्चियों को आजमगढ़ पुलिस ने लिया गोद

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अब अकेली नहीं होंगी दोनों मासूम, शम्भूपुर हत्याकांड ने दोनों मासूम बच्चियों को माता-पिता के साये से महरूम कर दिया है। ऐसे में आजमगढ़ पुलिस परिवार ने दोनों बच्चियों के पालन-पोषण, शिक्षा-दीक्षा एवं भविष्य की जिम्मेदारी में सहयोग का निर्णय लिया है। एसएसपी आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार अपना एक माह का वेतन, जबकि जनपद के पुलिसकर्मी एक दिन का वेतन दोनों बच्चियों के लिए देंगे। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि इसके साथ ही शासन स्तर से जो भी सहयोग होगा दोनों बच्चियों को दिलायी जायेगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिलाधिकारी से वार्ता हुई है। इस घटना के दौरान कर्मकाण्ड कराने आये महेन्द्र पाठक और अखिलेश मिश्रा के परिजनों को भी शासन स्तर से जो भी सहयोग होगा वह दिलाया जायेगा।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *