शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने डॉ. दिनेश कुमार सिंह

शेयर करे

बूढनपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जीएसएस पीजी कॉलेज कोयलसा के राजनीति शास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. दिनेश कुमार सिंह का गुरुवार को उनके गृह महाविद्यालय में स्वागत किया गया। उनकी उपलब्धि पर महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
प्राचार्य पुरंजय सिंह चंदेल ने डॉ. दिनेश कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद महाविद्यालय के शिक्षक साथियों ने माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी और शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
प्राध्यापक धीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि डॉ. दिनेश कुमार सिंह लंबे समय से शिक्षक हितों और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। अध्यक्ष डॉ दिनेश सिंह ने कहा कि जिस तरह से लोगों ने मुझे नेतृत्व करने का मौका दिया है मैं अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करुंगा। बिना पक्षपात के शिक्षक और छात्रों के हित की लड़ाई लड़ने का काम करूंगा।
इस अवसर पर प्रो. स्वास्तिक सिंह, डॉ. धीरेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. अनुराग मिश्रा, युवराज सिंह, जयराम यादव, रुपेश तिवारी, विनीत तिवारी, पीयूष, विपिन चतुर्वेदी, संजय पटेल, दुष्यंत, निखिल, साधना, बड़े बाबू अशोक, दिनेश, गौरव सिंह, आलोक सिंह, यशवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *