पक्षियों के लिए रैन बसेरा का समाजसेवी ने किया शिलान्यास

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तहसील क्षेत्र के पौहारी बाबा स्थान पर पक्षियों के रहने के लिए रैन बसेरा बनाने की पहल की गई। समाजसेवी अखिलेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में रैन बसेरे का शिलान्यास किया गया। उन्होंने क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर पक्षियों के लिए सुरक्षित और सुविधायुक्त आश्रय बनाने का संकल्प लिया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के व्यवस्थापक अजीत कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह एडवोकेट ने किया। उन्होंने कहा कि पक्षियों और निराश्रित जीवों के लिए आश्रय उपलब्ध कराने का कार्य सराहनीय है। अखिलेश सिंह जैसे लोग समाज में बिरले ही मिलते हैं, जो निस्वार्थ भाव से जीवों की सेवा के लिए आगे आते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी एवं बसपा के वरिष्ठ नेता अखंड सिंह ने बताया कि अखिलेश सिंह ने अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों पर पक्षियों के लिए रैन बसेरा बनाने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में पौहारी बाबा स्थान पर रैन बसेरे का शिलान्यास किया गया। यहां करीब 65 फीट लंबा और पांच फीट चौड़ा रैन बसेरा बनाया जाएगा।
समाजसेवी अखिलेश सिंह ने कहा कि बचपन में उन्हें पढ़ाया गया था कि परोपकार ही सबसे बड़ा धर्म है। जीवन में ऐसे कार्य करने चाहिए, जिनमें किसी प्रकार का स्वार्थ न हो। उनका उद्देश्य क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों पर पक्षियों और निराश्रित लोगों के लिए आश्रय उपलब्ध कराना है। रैन बसेरों में ऐसी व्यवस्था विकसित करने का प्रयास किया जाएगा, जहां पशु-पक्षी सुरक्षित और आराम से रह सकें।
इस अवसर पर पुजारी अंकित गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, मनोज सिंह, प्रदीप सोनी, चंचल पांडेय, हरेंद्र सिंह, गुड्डू सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *