संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी मोहम्मद तारिक छत्तेपुर बाज़ार से रंगडीह टैवखर के रास्ते घर जा रहा था। रास्ते में अपने मित्र बुलेन से मिलने गया था वहीं राजभर बस्ती के पास कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तारीख को रोकने का इशारा किया गया। तारिक ने अपनी बाइक रोक दी, जिस पर राजभर बस्ती के लोगों द्वारा लाठी डंडे से इस कदर पीटा गया कि वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में दबंगों ने उस व्यक्ति को धान के खेत में फेंक दिया। घायल व्यक्ति के भाई हारिश ने सरायमीर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से डॉक्टर ने रिफर कर दिया, जिसका इलाज जिला मुख्यालय स्थित निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। घायल व्यक्ति कोमा में पड़ा हुआ है।
हारिस ने सरायमीर थाने में प्रार्थना पत्र देकर 5 लोगों जवाहिर, सचिन सर्वेश, अप्पू, नितिन व कुछ अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी सरायमीर भुवनेश चौबे ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस पकड़ में होंगे।
रिपोर्ट-राहुल यादव