निजामाबाद आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अंबरपुर वृद्धा आश्रम में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों ने सेवा कार्य के तहत फल वितरित किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा एवं जनकल्याण के रूप में मनाया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने वृद्धाश्रम में रहने वाली वृद्धाओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें फल वितरित किए। भाजपा नेताओं ने कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों और बुजुर्गों के बीच पहुंचकर उनका आशीर्वाद लेना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सार्थक रूप से मनाने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि समाज के बुजुर्गों की सेवा और सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे सेवा कार्यों से समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा मिलता है।
इस अवसर पर भाजपा लालगंज के जिला महामंत्री आशुतोष राय उर्फ पंकज राय, अजय यादव, समाज कल्याण अधिकारी, वशिष्ठ नारायण सिंह, हरेंद्र प्रताप सिंह, वृद्धा आश्रम प्रबंधक श्याम पांडेय, सुशील गुप्ता, मनीष राय, दीपक सिंह, सुधीर पाठक, अबुल कैश फैजी, हरिश्चंद यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र