हमारी संस्कृति सर्वे भवन्तु सुखिनः के विचार पर आधारित: प्रो.गीता सिंह

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रोटरी क्लब आजमगढ़ के तत्वावधान में अध्यक्ष श्रेय अग्रवाल एवं सचिव रवि शंकर प्रजापति के नेतृत्व में शहर के रोडवेज स्थित एक होटल में विश्व शांति दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता प्रो. गीता सिंह ने कहा कि भारत हमेशा से विश्व बंधुत्व की भावना को लेकर आगे बढ़ा है और हमारी संस्कृति एक सर्वे भवन्तु सुखिनः के विचार पर आधारित रही है। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में दुनिया में शांति तब आएगी, जब हर व्यक्ति स्वयं को बेहतर बनाने का प्रयास करेगा। यदि हम अपने बड़ों के प्रति विनम्र रहें और छोटों के प्रति स्नेह व आशीर्वाद रखें, तो मानवीय संवेदनाएं और सुदृढ़ हो सकती हैं। कभी-कभी एक विनम्र शब्द, एक क्षमा, एक संवेदनशील व्यवहार या एक सार्थक संवाद रिश्तों के साथ-साथ विश्व शांति की दिशा में एक बड़ी पहल बन जाता है। शांति की शुरुआत किसी बाहरी शक्ति से नहीं, बल्कि हमारे भीतर की चेतना से होती है।
इस अवसर पर असिस्टेंट गवर्नर चंदन अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, प्रवीण सिंह, ऋत्विक जायसवाल, मनीष रत्न अग्रवाल, सुंदरम अग्रवाल, आशीष गोयल, मुकुंद अग्रवाल, प्रो.अखिलेश चंद्र, आनंद बरनवाल, मधुर गोयल, पवन अग्रवाल, शिवम अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-दीपू खरवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *