धूमधाम से निकाली गयी भगवान शिल्पी की झांकी

शेयर करे

मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जगत शिल्प भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती गुरूवार को ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्र में बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनायी गयी। लोगों द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर जगत कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
एक दिन पूर्व से ही कल कारखानों में साफ सफाई एवं प्रतिष्ठानों को सुंदर एवं भव्य सजाने का कार्य जारी रहा। अपने-अपने वाहनों एवं दुकानों पर साफ सफाई के बाद शिल्प देव की पूजा अर्चना कर लोगों द्वारा मुबारकपुर ठाकुर द्वारा स्थित निर्माणाधीन श्री विश्वकर्मा मंदिर से तो वहीं नूरपुर सराय हाजी स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। यात्रा रोडवेज चौक पर विलय हुआ।
उक्त जुलूस राम जानकी मंदिर छोटी एजेंटी, छोटी एजेंटी, पुरानी बस्ती सब्जी मंडी होता हुआ कटरा मुबारकपुर पुनः ठाकुरद्वारा मंदिर तो दूसरी तरफ अलीनगर चौक से नूरपुर सराया हाजी विश्वकर्मा मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। डीजे के धुनों से भगवान विश्वकर्मा की आरती कर लोगों द्वारा प्रसाद वितरण कर एक दूसरे की मंगल की कामनाएं की गयी। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से थानाध्यक्ष शशि चन्द्र चौधरी मय फोर्स मौजूद रहे। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण पग-पग पर अधिकारियों ने अपनी अतुलनीय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर अध्यक्ष अंबिका विश्वकर्मा, अध्यक्ष नूरपुर हरिश्चंद्र शर्मा, डॉ.नगीना, रामजीत विश्वकर्मा, महेश विश्वकर्मा, रवी विश्वकर्मा, हरिओम, राकेश विश्वकर्मा, नन्हकू विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *