माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया) अहरौला थाना क्षेत्र के फुलवरिया स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 204 पॉइंट पर खड़े ट्रक पर बंधे तिरपाल को काटकर लगभग 100 पेटी साबुन चोरी करने का मामला सामने आया है। ट्रक मालिक ने चालक द्वारा जानकारी देने के बाद अहरौला थाने पर पहुंच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया है।
ट्रक मालिक विजय भान यादव पुत्र राजेंद्र प्रसाद यादव अतरौलिया थाना अंतर्गत रैतुवापार गांव के निवासी हैं पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में उसने बताया कि उनका ट्रक हरिद्वार से रिन साबुन लाद कर पटना के लिए जा रहा था। ट्रक को अंबेडकरनगर जिले के आलापुर थाना क्षेत्र का निवासी मनोज चला रहा था।
ट्रक 15 सितंबर को लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एंट्री किया था पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के फुलवरिया अंडरपास के समीप 204 पॉइंट पर पहुंचने पर जब ड्राइवर मनोज को नीद आने लगी तो वह ट्रक वहीं खड़ी कर शो गया। 15/16 की रात मे सोते समय किसी ने पीछे से ट्रक पर बधे तिरपाल को काटकर लगभग 100 पेटी रिन साबुन चोरी कर लिया ट्रक मालिक विजय भान के अनुसार प्रति पेटी का मूल्य लगभग 1000 था जिसकी कुल कीमत लगभग 1 लाख रुपए बनती है विजयभान यादव ने बताया कि ड्राइवर को जब जानकारी हुई तो इसकी सूचना हमको दी और हमने अहरौला थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया है।।
इस संबंध में क्षेत्राधिकार बुढनपुर विजय सिंह गौर ने बताया अहरौला थाना अध्यक्ष की नई पोस्टिंग हैं अगर थाने पर तहरीर दी गई है तो आवश्यक जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-श्यामसिंह