सीपीएस में शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सेंन्ट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा शिक्षकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 60 शिक्षकों ने सक्रिय रुप से भाग लिया।
टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारम्भ सीबीएसई बोर्ड द्वारा नियुक्त मास्टर ट्रेनर विशेषज्ञ नितेश कुमार सिंह उपप्रधानाचार्य रेड इगल पब्लिक स्कूल प्रयागराज एवं गोविंद कुमार करन टीजीटी, सेन्ट एनथोनी कान्वेन्ट स्कूल गोरखपुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। सीपीएस ग्रुप आफ स्कूल्स की प्रधानाचार्या रेखा सिंह ने मास्टर ट्रेनर को बके देकर अभिवादन किया। दोनों मास्टर ट्रेनरों ने शिक्षकों को रचनात्मक दक्षता-आधारित समज्ञ की अवधारणा इसकी आवश्यकता और कक्षा शिक्षण में इसके प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षित किया इसके साथ ही टीचर्स में ईमानदारी एवं गुणवत्तायुक्त रचनात्मक तरीके से शिक्षा देने का संकल्प कराया।
कार्यक्रम का समापन सहभागियों की सक्रिय सहभागिता और उनके प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ। सभी शिक्षकों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया और सीबीएसई द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रको की सराहना की।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *