डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को गंभीरपुर पहुंचे। उन्होंने अवधेश मौर्य और मनीष मौर्य के आवास पर पहुंचकर उनके पिता स्व.रामसमुझ मौर्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। स्व.रामसमुझ मौर्य का निधन पांच सितंबर को हुआ था। अवधेश मौर्य का विवाह उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की भतीजी शिप्रा मौर्य से हुआ है। पारिवारिक शोक की इस घड़ी में उपमुख्यमंत्री के पहुंचने पर परिजनों ने उनका स्वागत किया।
उपमुख्यमंत्री बुधवार सुबह करीब सवा 11 बजे लखनऊ से हेलीकॉप्टर से रवाना हुए। दोपहर करीब सवा 12 बजे उनका हेलीकॉप्टर रानीपुर रजमो स्थित रामदेव मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में उतरा। इसके बाद वह कार से गंभीरपुर स्थित अवधेश मौर्य के आवास पहुंचे। रास्ते में दयालपुर मोड़ पर मुहम्मदपुर ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। गंभीरपुर में परिजनों से मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री जिवली स्थित क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने विनोद राय की माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उपमुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बरेली के लिए रवाना हो गए।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *