बिजली कटौती से त्रस्त गोपालपुर की जनता

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित एवं अनियमित विद्युत कटौती से आम जनता परेशान है। गर्मी और उमस के बीच घंटों बिजली गुल रहने से ग्रामीणों, किसानों, व्यापारियों तथा विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
भाजपा नेता जयनाथ सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों पर हो रही कटौती और विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर मुख्य अभियंता से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि लगातार बिजली कटौती से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। उन्होंने विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार कराने की मांग की और कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जनता की समस्या को लेकर आगे भी संघर्ष करने के लिए बाध्य होंगे।
मुख्य अभियंता राम बाबू ने मामले को तत्काल संज्ञान लिया तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
भाजपा नेता हरिवंश मिश्रा ने भी विद्युत विभाग की लापरवाही और क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेताओं ने कहा कि बिजली आज आमजन की मूलभूत जरूरत है।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *