इलाज के दौरान अधेड़ की मौत

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के छंगनपुर सदरुद्दीनपुर निवासी 42 वर्षीय राजू पुत्र सरबजीत की फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज शुरू होने से पूर्व ही मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही और मरीज को समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी।
परिजनों के मुताबिक राजू की तबीयत बिगड़ने पर उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर लाया गया था। अस्पताल पहुंचने के बाद मरीज को समय पर ऑक्सीजन नहीं मिल सकी, जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई।
फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ अखिलेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन है। तुरन्त ऑक्सीजन व्यवस्था को चालू करके दिखाया गया और मृतक मरीज पहले से गंभीर स्थिति में था। टीबी का इलाज चल रहा था और उसके फेफड़ों की स्थिति काफी खराब थी। चिकित्सकों के अनुसार मरीज का पहले से इलाज और दवा चल रही थी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बेड पर मरीज को लिटाने के बाद उपचार शुरू होने से पहले ही मौत हो गई।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *