दुर्घटना में घायल दो लोगों की उपचार के दौरान मौत

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर अलग अलग घटनाओं में घायल दो लोगांे की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पांच सितबंर को थाने के सेठवल गंाव निवासी 35 वर्षीय आनंद प्रजापति रात में ढाबे से भोजन कर पैदल ही घर आ रहा था कि पटेल नगर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना थाना क्षेत्र के चूहड़पुर रेलवे क्रासिंग के समीप हुई। चूहड़पुर गांव निवासी 36 वर्षीय अरविंद सरोज पांच सितंबर की रात मंे पैदल ही रेलवे क्रासिंग सड़क मार्ग से पैदल ही जा रहे थे कि अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गये। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था जहां बुधवार को दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपनिरीक्षक हैदर अली मंसूरी ने बताया कि दोनो दुर्घटनाआंे में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। मौत की घटना से पीड़ितों के घर कोहराम मचा है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *