लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को बेरमा बिसंभरपुर देवगांव में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। वाराणसी स्थित आई शंकरा अस्पताल की ओर से आयोजित इस कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।
शिविर के दौरान चिकित्सकीय टीम ने मरीजों की आंखों की विभिन्न जांच की तथा आंखों से संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए आवश्यक परामर्श व दवा दी गई। जांच के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, उन्हें चिन्हित करके अस्पताल की ओर से मुफ्त में वाराणसी ले जाया जाएगा। जहां उनका निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा और ऑपरेशन के बाद मरीजों को एक महीने की दवा भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी।
चिकित्सकीय टीम में डा. अंशु, नर्सिंग स्टाफ अखिलेश पांडे, विजन केयर टेक्नीशियन सुमन तथा कैंप ऑर्गेनाइजर पंकज त्रिपाठी ने अपनी सेवाएं दीं। आयोजन को सफल बनाने में डीएचपी समाजसेवी ग्रुप देवगांव के विद्युत चौरसिया, ग्राम प्रधान अजीत प्रजापति, गोलू सिंह, गौरव सिंह, मंजूर अहमद, सुभाष, किशन मौर्य, गोरखनाथ साहू, शंकरा मित्र सीमा विश्वकर्मा, राम परीक्षा यादव, गौरव प्रजापति आदि का सहयोग रहा।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद