बाढ़ प्रभावितों में बांटी गई राहत सामग्री

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिले के महराजगंज ब्लाक के देवरांचल क्षेत्र में बाढ़ की विभीषिका झेल रहे देवरांचल क्षेत्र के प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से राहत सामग्री का वितरण शनिवार को सहदेवगंज बंधे पर किया गया। भाजपा नेता जयनाथ सिंह एवं नायब तहसीलदार संजय राय की उपस्थिति में बाढ़ प्रभावित जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई।
राहत सामग्री मिलने के बाद बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के चेहरों पर राहत और खुशी नजर आई। ग्रामीणों ने सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई सहायता के लिए आभार जताया तथा बाढ़ के दौरान प्रशासन से लगातार आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की अपेक्षा व्यक्त की।
इस दौरान भाजपा नेता जयनाथ सिंह ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं नायब तहसीलदार संजय राय ने प्रभावित परिवारों तक शासन की राहत सहायता पहुंचाने की बात कही तथा राहत वितरण कार्य में लगे कर्मचारियों हर जरूरतमंदों को राहत सामग्री देने का निर्देश दिया। बाढ़ के चलते प्रभावित परिवारों के सामने खाद्य सामग्री सहित कई जरूरी चीजों की आवश्यकता समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे में राहत सामग्री का वितरण उनके लिए काफी मददगार साबित हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी रखने के लिए यू पी सरकार का आभार जताया।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *