जनपदीय विद्यालयी वालीबाल प्रतियोगिता सम्पन्न

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपदीय विद्यालयी वालीबाल प्रतियोगिता सुखदेव पहलवान स्टेडियम आजमगढ़ मे सम्पन्न हुआ, दिनेश कुमार सिंह क्रीड़ा सचिव ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे कुल छः टीमो ने प्रतिभाग किया, जिसमे बूढनपुर प्रथम, लालगंज द्वितीय तथा सगडी तहसील तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन्ही प्रतिभागियों मे से आजमगढ़ जनपद की टीम का चयन भी किया गया, जो दिनांक 11 सितम्बर को बलिया मे आयोजित होने वाले मंडलीय प्रतियोगिता मे आजमगढ़ जनपद का प्रतिनिधित्व करेगी। चयनकर्ता के रुप मे अभिषेक कुमार, हितेश कुमार, आदर्श यादव कोच, उपस्थित रहे। इस अवसर पर विनोद सिंह, सुनील यादव, संदीप वर्मा, धीरेन्द्र यादव, अशोक यादव उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *