विश्व नदी दिवस पर दुर्वासा में होगा भव्य कार्यक्रम

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दुर्वासा धाम में गंगा समग्र की बैठक आर्यमगढ़ विभाग के संरक्षक पं. सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पौराणिक तमसा नदी की स्वच्छता पर विचार-विमर्श कर 27 सितंबर को विश्व नदी दिवस पर दुर्वासा में पावन तमसा-मंजूषा के संगम पर पूजन व जन जागरण हेतु भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया और संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई।
गोरक्ष प्रांत के संयोजक राजकिशोर मिश्र ने कहा कि गंगा को निर्मल करने के लिए सहायक नदी तमसा की स्वच्छता गंगा समग्र के प्रमुख लक्ष्य में है, जो जन सहयोग के बिना सम्भव नहीं है। काशी प्रांत के सह संयोजक दिवाकर द्विवेदी ने कहा कि जल और वायु प्रदूषण से अनेक तरह के संकट उत्पन्न हो रहे हैं, जिन्हें दूर करने के लिए गंगा समग्र सतत प्रयासरत है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पद्मनाभ द्विवेदी ने कहा कि सभी प्रमुख संस्कृतियों का उद्गम और विकास नदियों के तट पर ही हुआ है। अतः नदियों का संरक्षण करना मनुष्य का नैतिक और सामाजिक दायित्व है।
इस अवसर पर ओम प्रकाश यादव, रास बिहारी सिंह, बलराम तिवारी, प्रेमचंद गिरि, रविन्द्र सिंह, नीरज गिरि, विजय बहादुर भारती, सुनील राय, रमेश गिरि, आशुतोष राय, विजय कुमार गौड, विशाल चौधरी, अरुण कुमार सिंह, रमाकांत सिंह आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *