रोहित राही की पुस्तक का हुआ विमोचन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। साहित्य संदर्भ संस्थान, आजमगढ़ के तत्वावधान में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह ’जिन्दगी तुम बिन अधूरी’ के अवसर पर अटेवा जिला अध्यक्ष सुभाष चन्द यादव का स्वागत महेन्द्र मृदुल एवं कवि रोहित राही द्वारा किया गया।

इस अवसर पर श्री सुभाष चन्द यादव जी द्वारा रोहित राही जी को अपने स्व. पिता को समर्पित पुस्तक ’जिन्दगी तुम बिन अधूरी’ के लिए शुभकामनाएं दी गई एवं उपस्थित वरिष्ठ रचनाकारों से पुरानी पेंशन पर भी कविता व गीत के माध्यम से पुरानी पेंशन आंदोलन को गति देने के लिए रचना एवं गायन का आह्वान किया गया। रोहित राही द्वारा पुरानी पेंशन पर स्वरचित कविता व गीत का गायन अटेवा के कार्यक्रमों में किया जाता है।
कार्यक्रम में साहित्यकारों, कवियों एवं शिक्षक साथियों के साथ जिला कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा, जिला संगठन मंत्री मनोज कुमार मौर्य, योगेन्द्र यादव के साथ महामंत्री अटेवा तहबरपुर दिनेश कुमार यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *