आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्री गौरी शंकर मंदिर ट्रस्ट द्वारा लगातार 12वीं बार श्रावण मास के पावन अवसर पर संपूर्ण मास स्व.बाबू पुच्चा सिंह रेड़ा के आशीर्वाद से श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 30 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रत्येक दिन सायंकाल 3 बजे से 5 बजे तक किया गया था। कथा विश्राम के उपरांत हवन पूजन नौ कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराने के बाद भव्य भंडारा का आयोजन शुक्रवार को किया गया। श्री शिव महापुराण कथा बद्रीनाथ के आचार्य पंडित अजय भारद्वाज पैनुली के श्रीमुख द्वारा प्रतिदिन होता रहा। कथा स्थल श्री गौरी शंकर मंदिर प्रांगण कुसुम एनेक्सी सिधारी जहां पर श्री इच्छापूर्ति नर्मदेश्वर महादेव जी का शिवलिंग स्थापित है जिसका दर्शन करने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस मौके पर मुख्य ट्रस्टी कुसुम लता सिंह, बॉबी सिंह रेड़ा, प्रकृति सिंह, पुन्नू सिंह रेड़ा, रॉबी सिंह रेड़ा, विश्वजीत सिंह, हर्षवर्धन सिंह, जितेन्द्र अस्थाना, मुनीम, नायक यादव, नीतू सिंह, राजेश यादव, बालेश्वर, रमाशंकर, नरसिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार