भाजपा नेता ने किया रूद्राभिषेक

शेयर करे

मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सावन के आखिरी दिन देवाधिदेव महादेव, डमरू वादक, त्रिशूलधारी सहित अनगिनत नामों से अलंकृत भगवान शिव जी की आराधना में ग्रामीण सहित नगर में रुद्राभिषेक बदस्तूर जारी रहा। इसी क्रम में भाजपा मुबारकपुर नगर इकाई मंडल अध्यक्ष बृजेश चौरसिया, नजराना अंसारी, अमीर सिंह पटेल आदि की देखरेख में पार्टी कार्यालय पर रूद्राभिषेक किया गया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण हुआ जिसमें नगर और ग्रामीण अंचलों के हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। नगर अध्यक्ष बृजेश चौरसिया ने बताया कि जगत कल्याण के लिए एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन पर चलने और उनके दीर्घायु हेतु रुद्राभिषेक एवं भंडारे का कार्यक्रम एवं पूजन का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिताएं दी। इस अवसर पर विवेक शर्मा रानू, जिमी जायसवाल, मनीष सिंह, आलोक श्रीवास्तव, सुशील जयसवाल, रतन लाल पटवा आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *