माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत निवासी शासन द्वारा नामित सभासद एवं भाजपा नेता सुजीत जायसवाल आशु ने अपना 30वां जन्मदिन पौधरोपण कर मनाया। उन्होंने अतरडीहा गांव स्थित मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इनके बिना स्वच्छ हवा और संतुलित पर्यावरण की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने लोगों से जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ सहित अन्य विशेष अवसरों पर पौधरोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का अभियान न होकर निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण तैयार किया जा सकता है।
इस दौरान आशुतोष पांडेय, अतुल मोदनवाल, सत्यनारायण पांडेय, जितेंद्र पांडेय, अविरल शुक्ला, राज पांडेय, आयुष प्रजापति आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह