रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के सड़क की पटरियों पर जहां घासफूस है वहीं लटक रही पेड़ की डालियां दुर्घटना को आमंत्रण दे रही हैं। ऊजीगोदाम मेहनगर मार्ग पर इन दिनो हो रही पटरियों की सफाई में कोरम पूरा किया जा रहा है।
रानीकीसराय से ऊजीगोदाम और मेहनगर मार्ग पर पटरियों के किनारे इन दिनो घासफूस की भरमार है। पटरियां ही नही दिख रही हैं। इससे भी अधिक समस्या सड़क किनारे लटक रही पेड़ की डालियां हैं। पेड़ की डालियों के चलते वाहन चालकों को आगे के सड़क की सही दशा नहीं दिख पाती है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इन दिनो ऊजीगोदाम मार्ग पर जेसीबी द्वारा पटरियों पर सफाई की जा रही है। हालत ये है कि सफाई के नाम पर कोरम पूरा किया जा रहा है। सफाई सही नहीं होने से पटरियों की दशा वैसी ही रह जायेगी। नागरिकों ने पेड़ की डालियों और सफाई व्यवस्था ठीक किये जाने की मांग की है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा