डीएम ने कान्हा गौशाला का किया स्थलीय निरीक्षण

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने ग्राम मुजफ्फरपुर स्थित नगर पालिका परिषद आजमगढ़ द्वारा संचालित कान्हा गौशाला एवं बेसहारा गौ आश्रय स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में गोवंशों के संरक्षण, चारा-भूसा, साफ-सफाई, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले गोवंश उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। पंजिका के अनुसार गौशाला में कुल 264 गोवंश संरक्षित पाए गए। उन्होंने गोवंशों की संख्या एवं पंजिका में दर्ज विवरण का मिलान करते हुए आवश्यक जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने खर्चा रजिस्टर का भी अवलोकन किया तथा गौशाला में उपलब्ध संसाधनों एवं उनके उपयोग की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की। गौशाला परिसर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंशों को गुड़ खिलाकर पशु सेवा की तथा उनके संरक्षण एवं बेहतर देखभाल के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *