ईरम ने प्रदेश में सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया मान

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। लखनऊ में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी कराटे प्रतियोगिता में आजमगढ़ जनपद के निसवां इंटर कॉलेज की छात्रा ईरम ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर जनपद और विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर डा. राजेश कुमार आर्य संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल, अजय कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़, मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य रीना पांडेय सहित सभी खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *